Monday, November 26, 2018

इंसाफ के नाम पर भीड़ की बेरहमी, ऑटो ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या

दिल्ली में बेकाबू भीड़ का गुस्सा इतना उन्मादी हो गया कि बिना तस्दीक किए चोरी के आरोप में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी. दिल्ली के द्वारका जिले के उत्तम नगर इलाके में  बैटरी चोरी के शक में बेकाबू भीड़ ने 3 लोगों को जमकर पीटा. जिसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि 2 लोग अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं.

पेशे से ऑटो ड्राइवर अविनाश कुमार शनिवार रात उत्तम नगर के खड़ा था. तभी 2 लोग आए और मोहन गार्डन की तरफ ऑटो बुक करके ले गए. मोहन गार्डन के पास ऑटो रुकवाकर किसी सामान को लाने की बात कहकर ऑटो वाले को इंतज़ार करने के लिए कहकर गए. इतनी देर में ऑटो ड्राइवर टॉयलेट करने चला गया और जब वो वापस लौटा तो देखा कि भीड़ उन दोनों की पिटाई कर रही थी. दोनों आरोपियों ने भीड़ को बताया कि ऑटो चालक अविनाश उनका सरगना है.

मौके पर मौजूद भीड़ ने अपना गुस्सा ऑटो ड्राइवर पर उतार दिया और उसकी जमकर पिटाई की. भीड़ ने अविनाश को इतना पीटा कि अस्पताल में उसकी मौत हो गई.  दरअसल, ऑटो मे बैठने वाले दोनों आरोपी चोर थे और बैटरी चुराकर उसे अविनाश के ऑटो में रख दिया था.

फिलहाल दोनों आरोपी अस्पताल में घायल हालत में भर्ती हैं. बताया जा रहा है कि मृतक शाहजहांपुर का रहने वाला है और दिल्ली के विकासनगर में रहकर ऑटो चलाता था. पुलिस ने इस मामले में धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं मारपीट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है, जिससे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है.

फिलहाल उत्तम नगर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन ये वारदात एक बार फिर भीड़ के जानलेवा गुस्से को साबित करने के साथ ही इंसानियत को भी शर्मसार करती है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज राजस्थान के दौरे पर हैं. राहुल गांधी ने अपने दौरे की शुरुआत अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज़ के दर पर माथा टेक कर की. इसके बाद राहुल गांधी पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर गए. राहुल गांधी ने ब्रह्मा मंदिर में विधिवत पूजा भी की.

खास बात ये रही कि इस पूजा के दौरान राहुल गांधी ने अपने गोत्र का नाम भी उजागर किया. पुष्कर में राहुल गांधी ने कौल ब्राह्मण और दत्तात्रेय गोत्र के नाम से पूजा की.  

आपको बता दें कि राहुल गांधी के गोत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी कई बार उन्हें निशाने पर ले चुकी है. बीजेपी नेता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर उनका गोत्र ना बताने का आरोप लगाया था.

No comments:

Post a Comment